Eyes Safety Tips: दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है, घरों में दीयों और लाइटों की जगमगाहट रहती है. लेकिन इस जश्न के बीच अक्सर हम अपनी आंखों की सेहत को भूल जाते हैं. पटाखों से निकलने वाला धुआं, बारूद और धूल आंखों में गंभीर जलन, एलर्जी और इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं.एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आंखों में होने वाली हल्की जलन को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह ग्लूकोमा या डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत भी हो सकता है, जिससे रोशनी जाने का खतरा रहता है.
एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, नई दिल्ली के चेयरमैन डॉ. महिपाल सिंह सचदेव का कहना है कि दिवाली के दौरान आंखों की देखभाल बेहद जरूरी है. पटाखों के धुएं के अलावा त्योहारों में इस्तेमाल होने वाला मेकअप और गलत तरीके से कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल भी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है. खासकर डायबिटीज के मरीजों को नियमित जांच जरूर करानी चाहिए.
दिवाली पर आंखों की देखभाल कैसे करें?
1. स्क्रीन टाइम कम करें: त्योहार की भागदौड़ में मोबाइल और टीवी ज्यादा देखा जाता है, जिससे आंखों में थकान और सूखापन आता है. हर 20 मिनट में 20 सेकेंड के लिए दूर देखें और पलकें झपकाते रहें.
2. हाइजीन का ध्यान रखें: बिना हाथ धोए आंखों को न छुएं. मेकअप का सामान शेयर न करें और एक्सपायरी कॉस्मेटिक्स यूज न करें. सोने से पहले आंखों का मेकअप जरूर हटाएं. कॉन्टैक्ट लेंस की सफाई का पूरा ध्यान रखें.
3. इन लक्षणों को न करें इग्नोर: आंखों में लालिमा, तेज दर्द, लगातार पानी आना या धुंधला दिखना – इसे सामान्य न समझें. घरेलू नुस्खों के चक्कर में देर न करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें. अचानक रोशनी जाना या चोट लगना इमरजेंसी हो सकती है.
4. डायबिटीज के मरीज रहें अलर्ट: डायबिटीज और हाई BP से रेटिना की नसों को नुकसान पहुंचता है, जिसके शुरुआती लक्षण दिखते भी नहीं. इसलिए शुगर कंट्रोल रखें और डॉक्टर की बताई गई समय पर आंखों की जांच जरूर कराएं.
इसे भी पढ़ें:-भारत ने किया ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण, ओडिशा तट से दागी गई स्वदेशी क्वाज़ी-बैलिस्टिक मिसाइल