UP Special TET Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के तहत आयोजित स्पेशल टीईटी में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने स्पेशल टीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. जो उम्मीदवार 3 नवंबर 2026 को हुई परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं और अपने अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं.
6 मंडलों में हुई थी परीक्षा
आयोग के विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत स्पेशल टीईटी का आयोजन 3 नवंबर 2026 को प्रदेश के 6 मंडल मुख्यालयों – प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में किया गया था. परीक्षा दो पारियों में OMR आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी, जिसकी अवधि 2 घंटे 30 मिनट थी. इसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों ने हिस्सा लिया था.
12 नवंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार और उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि अगर किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में किसी सवाल या जवाब में गलती लगती है, तो वह आपत्ति दर्ज करा सकता है. आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू हो गई है और 12 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी. तय समय के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी. आयोग ने साफ किया है कि आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होगी. डाक, ईमेल या व्यक्तिगत रूप से भेजी गई आपत्ति पर विचार नहीं होगा.
ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
- सबसे पहले UPESSC की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
- अपनी जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें.
- जिस सवाल पर आपत्ति करनी है, उसे चुनें.
- ड्रॉप डाउन मेनू से आपत्ति का प्रकार चुनें.
- टेक्स्ट बॉक्स में आपत्ति की सही वजह और रेफरेंस लिखें.
- ऑब्जेक्शन समरी में जाकर डिटेल्स चेक करें.
- पेमेंट ऑप्शन से फीस जमा करके सबमिट कर दें.
कितनी लगेगी फीस?
आंसर की पर आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये फीस देनी होगी. जितने सवालों पर आपत्ति होगी, उतनी ही बार फीस देनी पड़ेगी. सबमिट करने के बाद उम्मीदवार प्रिंट आइकन पर क्लिक करके आपत्ति का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:-रामायण का पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका, रणबीर कपूर ने धुरंधर, पठान और एनिमल को दी मात