Health care: आज की दुनिया में सुविधाएं हमारी प्राथमिकता बन गई हैं. शॉपिंग, खाना, फिल्में सब मोबाइल में. सुविधा बढ़ी तो मेहनत घट गई. ऑफिस में 8-9 घंटे लैपटॉप के सामने बैठे रहना, फिर कार से घर और घर आकर सोफे पर लेट जाना. यही हमारी नई लाइफस्टाइल है. लेकिन क्या आप जानते हैं ये आराम आपके दिल के लिए सबसे बड़ा खतरा बन रहा है?एक्सपर्ट्स का कहना है कि लगातार बैठे रहना स्मोकिंग जितना खतरनाक है. इससे मोटापा, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल तो बढ़ता ही है, हार्ट अटैक का खतरा भी दोगुना हो जाता है.
बिना जिम के दिल को कैसे बचाएं? – नया शोध
अच्छी खबर ये है कि दिल बचाने के लिए रोज जिम जाना जरूरी नहीं. BBC Future की एक रिपोर्ट और European Journal of Preventive Cardiology में छपे 22 हजार लोगों पर हुए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि दिनभर की छोटी-छोटी एक्टिविटीज भी दिल को उतना ही फायदा देती हैं.इसे वैज्ञानिक भाषा में ‘Incidental Physical Activity’ कहते हैं. मतलब अनजाने में हुई कसरत.
5 आसान आदतें जो हार्ट का खतरा घटाएंगी
1. हर 30 मिनट में ब्रेक: लगातार न बैठें. हर आधे घंटे में उठकर 2 मिनट टहल लें, पानी पी लें.
2. लिफ्ट नहीं, सीढ़ियां: ऑफिस या मॉल में लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें. ये सबसे बेस्ट कार्डियो है.
3. फोन पर टहलते हुए बात: कॉल आते ही कुर्सी से उठ जाएं और चलते-चलते बात करें.
4. घर के काम खुद करें: झाड़ू-पोंछा, बर्तन धोना, पौधों में पानी देना – ये सब कैलोरी बर्न करते हैं.
5. बैठे-बैठे पैर हिलाना: अगर उठ नहीं सकते तो कुर्सी पर ही पैरों को हिलाते रहें, स्ट्रेचिंग करें.
एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं बीमारी एक दिन में नहीं आती. रोज-रोज की लापरवाही धीरे-धीरे दिल को कमजोर करती है. इसलिए सेहत की बात बीमार होने पर नहीं, रोज करनी चाहिए. टेक्नोलॉजी को अपना गुलाम बनाएं, मालिक नहीं.
इसे भी पढ़ें:-घर में निगेटिविटी है तो आज ही लगाएं ये 2 तस्वीरें, मिलेगा पॉजिटिव माहौल