दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, 1.5 करोड़ किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये

Diwali Gift For Farmers 2026: दिवाली से पहले सूखे से जूझ रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है. महाराष्ट्र सरकार ने करीब 1.5 करोड़ किसानों को 5000 रुपये की अग्रिम सहायता देने का ऐलान किया है.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट बैठक के बाद इसकी घोषणा की. सरकार इस पर 7,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी और इसी हफ्ते किसानों के खातों में सीधे पैसा भेजने की तैयारी है.

सरकार ने बैंकों को साफ कहा है कि किसानों के खाते में आई राहत राशि से पुराने कर्ज, बकाया या फीस की वसूली न की जाए. पूरी रकम किसानों को मिलनी चाहिए.

महाराष्ट्र के 305 तालुके सूखाग्रस्त

राज्य के 358 में से 305 तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है. मराठवाड़ा, विदर्भ, नासिक, सोलापुर, लातूर, बीड और अमरावती सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. राहत पैकेज के साथ सरकार ने 12 और उपाय किए हैं –

  • जमीन के राजस्व में छूट
  • कर्ज वसूली पर रोक
  • बिजली बिल में रियायत
  • छात्रों की फीस माफी

गुजरात में भी राहत

गुजरात सरकार ने भी द्वारका, पोरबंदर, जामनगर और कच्छ को सूखाग्रस्त घोषित किया है. यहां के किसानों को SDRF के तहत 1 नवंबर 2026 से मदद मिलनी शुरू होगी.

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली में छठ की भव्य तैयारी, 1400 से ज्यादा बनेंगे घाट, रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *