ठंड में भी टंकी का पानी रहेगा नॉर्मल, अभी से कर लें ये 7 सस्ते जुगाड़

Winter Tips: सर्दियों में सुबह नल खोलते ही टंकी का बर्फ जैसा ठंडा पानी हाथ सुन्न कर देता है. खासकर जिनकी टंकी छत पर खुले में रखी है, वहां रात की ओस और ठंडी हवा पानी को और ठंडा बना देती है. अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो अभी से ये आसान और सस्ते उपाय कर लें.

1. टंकी को इंसुलेट करें

टंकी को ठंड से बचाने का सबसे असरदार तरीका है इंसुलेशन. टंकी के चारों तरफ फाइबरग्लास, मिनरल वूल या सिरेमिक फाइबर जैसी इंसुलेटिंग सामग्री लगाएं. इससे बाहर की ठंडी हवा सीधे टंकी को टच नहीं करेगी और पानी जल्दी ठंडा नहीं होगा.

2. मोटी थर्माकोल शीट लगाएं

बिना ज्यादा खर्च के जुगाड़ चाहिए तो टंकी के चारों तरफ मोटी थर्माकोल शीट लगा दें. थर्माकोल एक इंसुलेटिंग लेयर बन जाता है जो ठंड का असर काफी कम कर देता है. इसे रस्सी या टेप से अच्छी तरह बांध दें.

3. बबल रैप का इस्तेमाल

कोरियर वाला बबल रैप फेंके नहीं. इसमें मौजूद हवा की परत नेचुरल इंसुलेटर का काम करती है. टंकी पर इसकी 2-3 लेयर लपेट दें, पानी देर तक नॉर्मल टेम्परेचर पर रहेगा.

4. टंकी को ढककर रखें

खुले टेरेस वाली टंकी पर तिरपाल, लकड़ी की शेड या छोटी टिन की छत बना दें. कई लोग पुराने बोरे या मोटे कंबल से भी टंकी को कवर कर देते हैं. इससे ओस और सीधी ठंडी हवा से बचाव होगा.

5. टंकी को धूप वाली जगह शिफ्ट करें

अगर जगह बदलना मुमकिन हो तो टंकी को छत पर ऐसी जगह रखें जहां दिनभर धूप आती हो. दिन में धूप लगने से पानी का टेम्परेचर खुद ही 2-3 डिग्री बढ़ जाता है.

6. गहरे रंग का पेंट करें

काला, गहरा नीला या भूरा रंग धूप की गर्मी को ज्यादा सोखता है. टंकी पर गहरे रंग का पेंट करने से वो दिन में धीरे-धीरे गर्म होगी, इसका असर पानी पर भी दिखेगा. इसमें बिजली का खर्च भी नहीं.

7. रात में जरूर ढकें

दिनभर धूप से जो गर्मी मिली, रात में खुले छोड़ने पर वो निकल जाती है. इसलिए शाम होते ही टंकी को मोटे कपड़े, कंबल या तिरपाल से ढक दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *