शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर दर्शकों का उत्साह, पोस्ट में दिखा खूंखार लुक

Entertainment: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है, मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने इसका नया पोस्टर जारी कर फैंस को खास सरप्राइज दिया, पोस्टर में शाहरुख का एक्शन से भरपूर अंदाज देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है, ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

गुलाब और बंदूक के साथ शाहरुख का इंटेंस लुक

फिल्म के नए पोस्टर में शाहरुख खान मुंह में गुलाब दबाए और हाथ में बंदूक थामे नजर आ रहे हैं, उनका गंभीर और दमदार अंदाज फिल्म में एक्शन के साथ रोमांस की झलक भी देता है, मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “कातिल नहीं… आशिक हूं, इस टैगलाइन ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है, पोस्टर पर रिलीज की तारीख 24 दिसंबर 2026 भी दर्ज है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही है ‘किंग’ 

‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो इससे पहले भी बड़े स्तर की एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, यह फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर बताई जा रही है, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी कहानी को 1994 की फ्रेंच फिल्म ‘लियोन: द प्रोफेशनल’ से प्रेरित बताया गया है, हालांकि, फिल्म की कहानी और इस कथित प्रेरणा को लेकर मेकर्स की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है, फिल्म के टीजर को लेकर भी चर्चा तेज है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के जन्मदिन यानी 2 नवंबर 2026 को इसका टीजर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किया जा सकता है, हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

पहली बार बेटी सुहाना के साथ पर्दे पर दिखेंगे शाहरुख

‘किंग’ की खास बात यह भी है कि इसमें शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे, सुहाना इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं, दोनों को पहली बार किसी फिल्म में साथ देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव होगा. फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे, बताया जा रहा है कि उनका किरदार काफी डार्क और खतरनाक होगा, इनके अलावा दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी फिल्म का हिस्सा हैं, हालांकि, सभी कलाकारों के किरदारों से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

गौरी खान और सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं फिल्म का निर्माण

‘किंग’ का निर्माण गौरी खान, सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद मिलकर कर रहे हैं, फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है, फिल्म के बाकी पहलुओं, कहानी और किरदारों को लेकर मेकर्स ने फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

‘डंकी’ के बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख की अगली फिल्म

शाहरुख खान आखिरी बार साल 2023 में राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए थे, यह फिल्म अवैध तरीके से विदेश जाने की प्रक्रिया, जिसे ‘डंकी रूट’ कहा जाता है, पर आधारित थी, इसमें शाहरुख के साथ तापसी पन्नू और बोमन ईरानी ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं, वहीं, विक्की कौशल विशेष भूमिका में नजर आए थे, फिल्म में अनिल ग्रोवर और विक्रम कोचर भी शामिल थे,

‘डंकी’ को दर्शकों के बीच अच्छी पहचान मिली और यह 2023 की प्रमुख कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल रही, अब शाहरुख की अगली फिल्म ‘किंग’ से दर्शकों को एक अलग एक्शन अवतार देखने की उम्मीद है, नए पोस्टर और संभावित टीजर रिलीज की चर्चा के बीच फिल्म को लेकर फैंस की निगाहें मेकर्स की अगली घोषणा पर टिकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *