देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, जानें कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?

Top 5 IIIT Colleges of India: आज भी इंजीनियरिंग का क्रेज बरकरार है. आने वाले दिनों में भी इंजीनियर्स की मांग बढ़ेगी. यही वजह है कि 12वीं साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करने के बाद स्टूडेंट्स बीटेक करना चाहते हैं. इसके लिए हर वर्ष जेईई मेन और एडवांस्ड की परीक्षा आयोजित कराई जाती है. 

अगर आप 12वीं के बाद CSE, AI या IT में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, तो IIIT बेस्ट ऑप्शन है. इन कॉलेजों में एडमिशन JEE Main से होता है, और हर कॉलेज की कटऑफ अलग है. जानिए देश के 5 टॉप IIIT के बारे में –

1. IIIT हैदराबाद – सबसे ज्यादा डिमांड

ये भारत का सबसे टॉप IIIT माना जाता है. यहां CSE सबसे ज्यादा पॉपुलर है.

एडमिशन कैसे: JEE Main के अलावा यहां UGEE और SPEC एग्जाम से भी एंट्री मिलती है.

कटऑफ: CSE के लिए 2025 में करीब 1000 रैंक तक एडमिशन हुआ था.

2. IIIT बैंगलोर – M.Tech का ऑप्शन

यहां 4 साल का B.Tech और 5 साल का Integrated M.Tech दोनों हैं.

कटऑफ: 2025 में B.Tech CSE की क्लोजिंग रैंक 6942 के आसपास थी.

3. IIIT इलाहाबाद (प्रयागराज) – UP का टॉप

IT और ECE के लिए सबसे फेमस. पढ़ाई के साथ प्लेसमेंट भी शानदार.

एडमिशन: JEE Main + JoSAA काउंसलिंग से सीट मिलती है.

4. ABV-IIITM ग्वालियर

ये इकलौता IIIT है जहां टेक्नोलॉजी के साथ मैनेजमेंट भी पढ़ाया जाता है. पूरा नाम – अटल बिहारी वाजपेयी IIITM.

एडमिशन: JEE Main रैंक से.

5. IIIT लखनऊ – AI और Data Science में बेस्ट

नया होने के बावजूद काफी पॉपुलर हो गया है. यहां CSE के अलावा AI और Data Science जैसे नए जमाने के कोर्स हैं.

एडमिशन: JEE Main + JoSAA काउंसलिंग.

इसे भी पढ़ें:-IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी, 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *