भारतीय बाजार ने ग्लोबल मार्केट में दिखाया दम, 570 अंक उछला सेंसेक्स

Sensex opening Bell: ग्लोबल मार्केट से खराब खबरों के बीच भी भारतीय बाजार ने दम दिखाया. गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले और फिर रफ्तार और तेज हो गई. सुबह 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 183 अंक की बढ़त के साथ 72,965 पर खुला, कल यह 72,781 पर बंद हुआ था. खुलते ही खरीदारी ऐसी बढ़ी कि सेंसेक्स 569 अंक उछलकर 73,351 तक पहुंच गया.वहीं निफ्टी भी 48 अंक चढ़कर 22,671 पर ओपन हुआ और फिर 158 अंक की तेजी के साथ 22,780 का हाई लगा लिया.

छोटे शेयरों में दबाव

बड़े शेयर भागे, पर छोटे और मझोले शेयरों में बिकवाली रही. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.60% टूटा और मिडकैप 100 में 0.12% की गिरावट रही.सेक्टर की बात करें तो IT, FMCG, ऑटो और प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा 2% तक की तेजी रही. पर मेटल शेयरों ने निराश किया, निफ्टी मेटल 1% टूट गया. इसके अलावा PSU बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फार्मा-हेल्थकेयर भी लाल में रहे.

अमेरिका में महंगाई बढ़ी, फिर भी इंडिया मजबूत क्यों?

बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में महंगाई फिर सिर उठा रही है. सितंबर में महंगाई 3.7% हो गई, अगस्त में 3.4% थी. इससे डर है कि US Fed अक्टूबर में फिर ब्याज दर बढ़ा सकता है.इसी डर से कल अमेरिकी बाजार धड़ाम हुए, Nasdaq 1.88% टूट गया. जापान का Nikkei 4% और कोरिया का Kospi 7% तक लुढ़क गया.एक्सपर्ट कह रहे हैं कि AI शेयरों में जो करेक्शन चल रहा है, वो इंडियन मार्केट के लिए अच्छा है, क्योंकि पैसा वहां से निकलकर इमर्जिंग मार्केट में आ सकता है.

इसे भी पढ़ें:-शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *