यूपी के पीलीभीत में रामलीला मेले में अंधाधुंध फायरिंग, 2 सगे भाइयों समेत 3 की मौत

Uttar Pradesh: यूपी के  पीलीभीत के अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के विवाद में सोमवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। रात में कहासुनी के बाद एक पक्ष की ओर से रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। सिर में गोली लगने से 14 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव और कंधे में गोली लगने से अंकित गुप्ता (29) की मौत हो गई। अंकित के भाई मोहित को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया था। रस्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

थाने के पास ही हुई फायरिंग

आरोप है कि कौशल गुप्ता और उसके साथियों ने छोटे से विवाद को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। गोली चलाने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि  फायरिंग की घटना थाने से 500 मीटर दूरी पर ही हुई है।

तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप

रामलीला मेले में हुए इस गोली कांड में तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया, पुलिस ने तीन आरोपी को हिरासत में लिया है। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां कुनाल और अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि मोहित गुप्ता को बरेली में मृत घोषित किया गया।

बता दें कि घटना के बाद कस्बे में तनाव का माहौल बन गया है और लोग अपने अपने घरों में बंद हैं। इस घटना के बाद जिला अस्पताल में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *