Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है. महिला कबड्डी टीम ने सांसें रोक देने वाले फाइनल में ईरान को 37-34 से मात दी. यह इस गेम्स में भारत का कुल 27वां मेडल है.पहले हाफ में टीम इंडिया ने दमदार खेल दिखाया और हाफ टाइम तक 22-16 की बढ़त बना ली थी. लेकिन दूसरे हाफ में ईरान ने जबरदस्त वापसी की और स्कोर 27-26 कर दिया. एक समय तो भारतीय टीम ऑलआउट हो गई थी.फिर टाइम-आउट के बाद भारत ने रणनीति बदली और आखिरी 5 मिनट में मैच पलट दिया. दबाव में ईरानी खिलाड़ी बिखर गए और भारत ने मैच 3 पॉइंट से जीत लिया.
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चौथी बार एशियन गेम्स का गोल्ड जीता है. 2018 में सिल्वर आया था, उसके अलावा हर बार भारत ने गोल्ड ही जीता है. टीम ने 100% मेडल रिकॉर्ड बरकरार रखा है.मैच के बाद कप्तान पुष्पा राणा ने कहा कि पता था ईरान कड़ी टक्कर देगा, लेकिन भरोसा था कि गोल्ड हम ही जीतेंगे.
इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, अमित शाह और नितिन नवीन से भी मिलेंगे