Rajya Sabha Election 2026: उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का राज्यसभा कार्यकाल भी पूरा होने जा रहा है।
जानकारी के अनुसार भाजपा राज्यसभा सदस्यों में पूर्व डीजीपी बृजलाल, सीमा द्विवेदी, नीरज शेखर, गीता शाक्य, हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह और बीएल वर्मा शामिल है। डॉ. दिनेश शर्मा का कार्यकाल भी 25 नंवबर तक था। लेकिन अंडमान निकोबार का एलजी बनने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसलिए उनकी सीट पर भी चुनाव होगा। सपा से पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और बसपा से रामजी गौतम का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल भी पूरा होने जा रहा है.
राज्यसभा चुनाव होने में कितना समय लगेगा
बता दें कि अधिसूचना जारी होने के बाद 7 से 8 दिन तक नामांकन की प्रक्रिया चल सकती है। नामांकन खत्म होने के अगले दिन पर्चों की स्क्रूटनी और उसके दो दिन बाद नाम वापसी का मौका होता है। नाम वापसी के लगभग 7 दिन बाद मतदान की तारीख होती है और उसी दिन शाम को नतीजे घोषित कर दिए जाते हैं।