Astrology: अंकज्योतिष में मूलांक 4 को रहस्यमयी, ऊर्जावान और प्रभावशाली माना जाता है। बता दे किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक की लड़कियां बुद्धिमान, आत्मविश्वास, क्रांतिकारी, इमोशनल और कर्मठी स्वभाव जैसे कई गुण होते हैं।
बता दें कि ये अपने लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर रहती हैं और जो ठान लेती हैं, उसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करती हैं। अंकज्योतिष में यह भी माना जाता है कि शादी के बाद ये पति और परिवार के लिए भाग्यशाली साबित हो सकती हैं। जानिए मूलांक 4 की लड़कियों से जुड़ी खास बातें।
मूलांक 4 की लड़कियों की खास बातें
मूलांक 4 की लड़कियां अत्याधिक बुद्धिमान होती हैं। अंकज्योतिष के अनुसार, ये किसी भी समस्या का समाधान अपनी समझदारी से निकालने की कोशिश करती हैं। मुश्किल परिस्थितियों में भी रास्ता खोजने की क्षमता इनमें मानी जाती है।
बता दें कि ये दूसरों का मार्गदर्शन करने वाली होती हैं। जरूरत पड़ने पर ये अपने आसपास के लोगों को सही सलाह देने और उन्हें उचित दिशा दिखाने में मदद करती हैं।
ये धार्मिक, स्पष्टवादी और ईमानदार होती हैं। इनके स्वभाव में साफगोई देखने को मिलती है और ये अपनी बात को खुलकर सामने रखने में विश्वास रखती हैं।
ये अत्याधिक मेहनती होती हैं। किसी चुनौती के सामने आने पर आसानी से पीछे हटने के बजाय कड़ी मेहनत करके उसे पार करने की कोशिश करती हैं।
शादी के बाद बदल देती हैं पति की किस्मत
अंकशास्त्र के मुताबिक मूलांक 4 की लड़कियां शादी के बाद अपने पति और ससुराल वालों की किस्मत चमका देती हैं। ऐसी मान्यता है कि इनके जीवन में आने के बाद परिवार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मूलांक 4 की लड़कियों पर राहु की खास कृपा मानी जाती है। ज्योतिष में राहु को अचानक परिणाम देने वाला ग्रह माना गया है। इसी मान्यता के आधार पर कहा जाता है कि मूलांक 4 वाली लड़कियां जब किसी लड़के से शादी करती हैं तो उसके रुके हुए काम अचानक बनने शुरू हो सकते हैं। साथ ही पति को नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में तरक्की मिलने की भी मान्यता है।