सीटीईटी की नई परीक्षा तारीख जारी, जानें कब आएंगे एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड

CTET 2026 New Exam Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 22वें संस्करण की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है. अब यह परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. इससे पहले सीटीईटी दिसंबर सत्र की परीक्षा से जुड़ी तारीखों में बदलाव किया गया था और परीक्षा 6 सितंबर को प्रस्तावित थी.

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र का शहर और निर्धारित तिथि की जानकारी, परीक्षा से 15 दिन पहले सीटीईटी के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी. इनमें एग्जाम सिटी 27 या 28 नवंबर को और एडमिट कार्ड लगभग 10 दिसंबर को एग्जाम से ठीक 2 दिन पहले जारी किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें:-आजमगढ़ में पेड़ से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की मौत, 6 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *