अग्निवीर वायु इनटेक की सिटी स्लिप जारी, कैसे करें चेक और किस शहर में होगा एग्जाम? जानें

IAF Agniveervayu 2026: भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था. वह अपने कैंडिडेट लॉगिन के जरिए परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं. सिटी स्लिप भारतीय वायु सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है.

कब होगी परीक्षा

जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 48 से 72 घंटे पहले कैंडिडेट लॉगिन के जरिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा. जिसका मतलब है कि 22 और 23 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा से एक या दो दिन पहले अपने लॉगिन में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. 

ऐसे डाउनलोड करें IAF अग्निवीर वायु सिटी स्लिप 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cdn.digialm.com पर जाएं।
  • होमपेज पर अग्निवीरवायु परीक्षा शहर पर्ची डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • परीक्षा शहर की पर्ची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करके अपने कंप्यूटर या डेस्कटॉप में सुरक्षित रख लें।

इसे भी पढ़ें:-BRICS सम्मेलन से दुनिया को PM मोदी का संदेश, वर्ल्ड लीडर्स के सामने रखे 10 प्रस्ताव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *