NMC ने बढ़ाई MBBS सीटें, अब देशभर में 1.40 लाख से ज्यादा सीटों पर एडमिशन 

MBBS Seats increased: मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन की राह देख रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन ( NMC ) ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए एमबीबीएस की सीट्स का मैट्रिक्स जारी कर दिया है। नए अपडेट के बाद देशभर में एमबीबीएस की कुल 1,40,214 सीटें हो गई. यह संख्या इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंर्पोटेंस कि सीटों को छोड़कर है. इससे पहले जुलाई में जारी सीट मैट्रिक्स में कुल 1,36,939 एमबीबीएस सीटें थी. कुल 13,186 एमबीबीएस सीटें बढ़ाई गई हैं.

सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में कितनी सीटें?

संशोधित आंकड़ों के अनुसार सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 63,971 सीटें हो गई है. ये सीटें 445 सरकारी मेडिकल कॉलेज में है. वहीं प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 76,243 एमबीबीएस सीटें हैं, जो 391 संस्थानों में उपलब्ध हैं. जुलाई के मुकाबले सरकारी कॉलेज में 2,786 और प्राइवेट कॉलेज में 10,400 सीटों में बढ़ोतरी हुई है. वहीं इस साल देश में 13 नए मेडिकल कॉलेज भी जुड़े हैं. इनमें 4 सरकारी और 9 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज शामिल हैं. जिसके बाद कुल कॉलेज की संख्या 836 हो गई है. इस वर्ष 38 में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी गई है. 

किन राज्यों में सबसे ज्यादा MBBS सीटें?

राज्यसरकारी सीटेंप्राइवेट सीटेंकुल MBBS सीटें
कर्नाटक4,60011,14515,745
उत्तर प्रदेश5,7008,70014,400
तमिलनाडु5,3498,95014,299
महाराष्ट्र6,0007,24913,249
तेलंगाना4,4006,05010,450
राजस्थान4,4803,8008,280
गुजरात4,2503,5507,800
पश्चिम बंगाल4,5002,8507,350
मध्य प्रदेश3,0203,1006,120
बिहार1,8102,8504,660

नए सीट मैट्रिक्स में कर्नाटक में सबसे ज्यादा 15,745 MBBS सीटें हैं. इसके बाद उत्तर प्रदेश में 14,400, तमिलनाडु में 14,299 और महाराष्ट्र में 13,249 सीटें हैं.

इसे भी पढ़ें:-भारत मंडपम पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, थोड़ी देर में पीएम मोदी से होगी मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *