Maharashtra: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में हुआ। बता दें कि ये दुर्घटना नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क इलाके में भाऊ ढाबे के पास हुई। ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर की इतनी भीषण थी कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सकोली के हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए 3 घायल
जानकारी के अनुसार इस हादसे में 3 लोगों को चोटें भी आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया।
हादसे में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत
भंडारा जिले के एसपी ने कहा कि नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में 3 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।