Swine Flu: उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू को लेकर चिंता बढ़ गई है. राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू से ग्रस्त महिला की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान बलरामपुर अस्पताल में मौत हो गई. महिला की निजी केंद्र से हुई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव थी. इससे स्वास्थ विभाग में खलबली मची है. वहीं, महिला का इलाज करने वाले 17 डॉक्टरों और कर्मचारियों के सैंपल KGMU जांच के लिए भेजे गए.
सांस लेने में हुई थी तकलीफ
मिली जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय महिला को कुछ दिन पहले बुख़ार, सर्दी-जुकाम और साँस लेने में दिक़्क़त हुई थी. जिसके बाद परिवार ने उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया. लक्षण देखते हुए स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई. 24 अगस्त को रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी.
परिवार ने नहीं दी Swine Flu की जानकारी
25 अगस्त को महिला को बलरामपुर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. एडमिट कराने के दौरान परिवार ने डॉक्टरों से स्वाइन फ्लू की पॉजिटिव रिपोर्ट की बात नहीं बताई. हॉस्पिटल में महिला को साँस लेने में दिक़्क़त होने लगी और लगातार हालत बिगड़ती गई. जिसके बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट और जीवनरक्षक उपकरणों पर रखा गया. हालांकि, बीते दिन दोपहर करीब ढाई बजे उनकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें:-राष्ट्रपति ने ‘द यूनियन टेरिटरी ऑफ लद्दाख’ रेगुलेशन को दी मंजूरी, लोगों को न्याय मिलना होगा आसान