LPG के नए कनेक्शन पर कब तक रहेगा बैन? डिस्ट्रीब्यूटर्स कब करेंगे बुकिंग, जानें

LPG New Connection: देश में नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन जारी करने पर तेल कंपनियों की ओर से मार्च 2026 से ही अस्थायी रोक लगी हुई है. इस मामले में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कहा है, ”मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव को देखते हुए फिलहाल नए कनेक्शन के जारी होने पर रोक लगी हुई है. डिस्ट्रीब्यूटर्स अभी मौजूदा उपभोक्ताओं को रिफिल सप्लाई देने को प्राथमिकता दे रहे हैं ताकि जरूरी सेवाएं बाधित न हो.”

सरकार ने इस रोक को अस्थायी कदम बताया है और कहा है कि स्थिति में सुधार होने के बाद हालात सामान्य हो जाएंगे. तेल कंपनियों के सूत्रों के अनुसार, सरकार का फिलहाल पूरा ध्यान देशभर में चल रहे अनिवार्य e-KYC वेरिफिकेशन और डुप्लीकेट या फर्जी कनेक्शनों को सिस्टम से हटाने पर है. इसके बाद ही नए कनेक्शन के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा. हालांकि, इसके लिए अभी कुछ महीने और लग सकते हैं.

शहरवार LPG सिलेंडर के दाम

शहरघरेलू LPG की कीमतकमर्शियल LPG की कीमत
दिल्ली942.00 रुपये2,738.00 रुपये
मुंबई941.50 रुपये2,691.50 रुपये
कोलकाता968.00 रुपये2,872.50 रुपये
चेन्नई957.50 रुपये2,906.00 रुपये
बेंगलुरु944.50 रुपये2,821.00 रुपये
पटना1,031.50 रुपये3,018.00 रुपये
देहरादून961.00 रुपये2,791.00 रुपये
भोपाल947.50 रुपये2,743.00 रुपये
ईटानगर1,007.50 रुपये2,996.50 रुपये

इसे भी पढ़ें:-रक्षाबंधन पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, महिलाओं और बहनों के लिए फ्री बस यात्रा आज से शुरु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *