लैपटॉप खरीदते समय इन चीजों का रखें ध्यान, रहेंगे फायदे में…!

Tech news: आज के डिजिटल दुनिया में लैपटॉप एक ऐसा गैजेट है, जो ऑफिस से लेकर कॉलेज के बच्चों तक इसकी की जरूरत पड़ती है. लेकिन जब हम लैपटॉप खरीदने जाते हैं तो कई जरुरी बातों का ध्यान नही देते है. जिसके बाद में पछताने के अलावा और कोई चारा नहीं बचता है. इस समय टेक्नोलॉजी के बढ़ते विस्तार को देखते हुए अब लोग भी लैपटॉप खरीदते समय कई चीजों को चेक करने लगे हैं. जो उनके लिए काफी अच्छा सिद्ध होता है. आइए जानते हैं वो कौन सी जरूरी बातें हैं जिसका ध्यान हमें लैपटॉप खरीदने से पहले रखना चाहिए.

प्रोसेसर: लैपटॉप खरीदने से पहले इसके प्रोसेसर के बारे में जरूर जानकारी हासिल कर लें. इंटेल आई3, इटेल आई5 या इंटेल आई7 में से किसी एक प्रोसेसर का चुनाव कर सकते हैं. 

रैम: तेज स्पीड और एक साथ कई काम करने के लिए लोग कम से कम 8GB या 16GB रैम पसंद करते हैं.

स्टोरेज: पुरानी हार्ड डिस्क के मुकाबले तेजी से डेटा लोड होने के लिए लोग एसएसडी (SSD) स्टोरेज होना जरूरी मानते हैं.

बैटरी: लैपटॉप में इस्तेमाल होने वाले लिथियम-ऑयन बैटरी की एमएएच जांच लें. जितनी ज्यादा एमएएच होगी उतना ही लंबा बैटरी बैकअप होगा.  

कीमत और बजट: लोग अपनी जरूरत के हिसाब से सही दाम वाला विकल्प चुनते हैं.

डिस्प्ले साइज: लैपटॉप स्क्रीन का आप अपने सुविधा के अनुसार चुनाव कर सकते हैं. 15 इंच का स्क्रीन साइज लोगों के बीच में काफी प्रचलित है और काम करने में आसानी होती है.

की-बोर्ड: आप हमेशा सॉलिड की-बोर्ड वाले लैपटॉप का चुनाव करें, अक्सर लैपटाप के ज्यादा यूज से की-बोर्ड जल्दी खराब होने की संभावना रहती है.

इसे भी पढ़ें:-हाईकोर्ट ने पीएम आवास के पास बनी तीन झुग्गी बस्तियों को खाली करने का दिया आदेश, पुनर्वास के लिए भी बनी कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *