UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कृषि विभाग और मंडी परिषद में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया।
सीएम योगी ने सबसे पहले नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होने कहा कि आज के दिन पारदर्शी तरीके से नियुक्ति पूरी करना अपने आप चैलेंज है। आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए सभी का चयन किया जाए, यह चैलेंज है, लेकिन हमारे भर्ती आयोग यह सफल रूप से कर रहे हैं। पिछले 9.5 वर्षों में भाजपा सरकार की यह उपलब्धि है। 9.30 लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी है। एक भी भर्ती पर कोई सवाल नहीं खड़े कर सकता है।
सीएम ने कहा कि उनकी सरकार अगले 6 महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। सीएम योगी ने कहा कि एक भी नियुक्ति पर कोई प्रश्न नहीं खड़ा कर सकता है। मैं प्रदेश भर के युवाओं को इस बात के लिए आश्वस्त कर रहा हूं कि अगले 6 महीने के अंदर 1 लाख नौजवानों को फिर सरकारी नियुक्ति पत्र अलग-अलग स्टेज में हर सप्ताह उपलब्ध करवाने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:-भाई को ऐसी राखी बांधी तो खुलेंगे भाग्य के द्वार…, जानें शास्त्रों के अनुसार कैसी होनी चाहिए आपकी राखी?