रक्षाबंधन की सुबह क्या लगेगा चंद्र ग्रहण,दूर करें सूतक काल का कन्फ्यूजन, जानें राखी बांधने का सही मुहूर्त

Religion: इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा और  इस दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण  भी लग रहा है। 28 अगस्त को लगने वाले चंद्र ग्रहण का प्रभाव रक्षाबंधन के त्योहार पर नहीं पड़ेगा। बता दे कि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दे रहा है। जिससे यहां इस ग्रहण का कोई धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। जिस कारण से आप बिना किसी झिझक के राखी का त्योहार मना सकेंगे। जानिए चंद्र ग्रहण की टाइमिंग, सूतक समय और राखी बांधने के शुभ मुहूर्त।

28 अगस्त 2026 चंद्र ग्रहण टाइमिंग

चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार 28 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर होगी और इसका समापन सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। 

28 अगस्त  के चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं

चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है और इसकी समाप्ति ग्रहण खत्म होने के साथ होती है। 28 अगस्त के चंद्र ग्रहण का सूतक भारत में नहीं लगेगा क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का सूतक वही मान्य होता है जहां ग्रहण दिखाई देता है। बता दें कि  ग्रहण से लगने वाला सूतक बेहद अशुभ माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं। सूतक काल के दौरान भोजन पकाने और खाना खाने की अनुमति नही होती है। सूतक लगने से पहले ही पके हुए भोजन में तुलसी के पत्ते डाल दिए जाते हैं जिससे  भोजन दूषित न हो। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

28 अगस्त राखी बांधने का सही मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक राखी बांधने का मुहूर्त दिन भर मौजूद रहेगा। लेकिन अगर इस दिन राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 05:57 से 09:48 बजे तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *