जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं

Lucknow: गोरखनाथ में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी एक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे और उसके परिवार को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को इलाज का एस्टिमेट मंगवाने और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिये।

गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए निरंतर दी जा रही आर्थिक सहायता

‘जनता दर्शन’ में बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता का अनुरोध लेकर पहुंचे लोगों को सीएम योगी ने भरोसा देते हुए कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं बनेगी, सरकार निरंतर आर्थिक सहायता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए धनराशि दी जाएगी। 

 सीएम योगी ने अपनत्व भाव से हर पीड़ित की सुनीं समस्या

सीएम योगी ने अपनत्व के भाव से कहां से आए हैं, क्या परेशानी है’, कहते हुए एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। भरोसा दिया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। पुलिस, राजस्व, चिकित्सा, जमीन कब्जा आदि से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर भी उन्होंने समयबद्ध निस्तारण व कार्रवाई का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *