Jharkhand: देश के कई राज्यों में मंगलवार देर रात जमकर बारिश हुई और कई जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिरी है। जिसमे झारखंड के तीन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 13 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हुए। वही उत्तर प्रदेश में भी बिजली के झटकों से 3 की मौत हो गई।
झारखंड के इन जिलों में बिजली गिरने से मचा हाहाकार
जानकारी के अनुसार मंगलवार को झारखंड के गिरिडीह, दुमका और लातेहार में बिजली गिरने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि 13 मृतकों में से 8 की मौत गिरिडीह से, 3 की दुमका से और 2 की मौत लातेहार से हुई है।
गिरिडीह में 7 की मौत
उपमंडल के पुलिस अधिकारी (SDPO), अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरिडीह जिले में मेरे उपमंडल के अंतर्गत आने वाले तीन पुलिस थानों में बिजली गिरने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। रामगढ़ में बिजली गिरने से 3 की मौत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुमका जिले के रामगढ़ ब्लॉक में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे सहित चार अन्य घायल हो गए। लातेहार में विभिन्न पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाली बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
यूपी में बिजली के झटकों से 3 लोगों मौत
उत्तर प्रदेश में बिजली के झटके से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को उत्तर प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं में बिजली का झटका लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।