टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड, इस इकलौता गेंदबाज ने 22 बार किया कारनामा

Test Cricket; क्रिकेट के मैदान पर कुछ रिकॉर्ड ऐसे बने हैं, जिसे क्रिकेट फैंस कभी नहीं भूल पाते हैं. ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 5 विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, लेकिन एक ही टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट बॉलर के आंकड़ों को खास बनाता है. टेस्ट इतिहास में कई महान गेंदबाज आए, लेकिन श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने इस मामले में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे तोड़ना आज भी बेहद मुश्किल माना जाता है. 

22 बार मैच में 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

मुथैया मुरलीधरन ने 1992 से 2010 के बीच श्रीलंका के लिए 133 टेस्ट मैच खेले और रिकॉर्ड 800 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 67 बार एक पारी में पांच विकेट और 22 बार एक टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया. उनकी सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वह दोनों पारियों में लगातार विकेट निकालकर अकेले दम पर मैच का रुख बदल देते थे.

कुंबले ने दिल्ली में रचा इतिहास
यह बात साल 1999 की है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच दिल्ली में एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला गया था. यह मैच टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले के लिए हमेशा याद रखा जाएगा. 7 फरवरी 1999 को कुंबले ने इस मैच की एक पारी में अपनी शानदार फिरकी से अकेले ही पाकिस्तान के सभी 10 बल्लेबाजों को आउट कर दिया. उस समय यह कारनामा 43 साल बाद हुआ था. इससे पहले ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज इंग्लैंड के जिम लेकर थे.

शेन वॉर्न भी रहे काफी पीछे

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए. वॉर्न ने 37 बार एक पारी में पांच विकेट लिए, लेकिन पूरे मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा सिर्फ 10 बार ही कर सके. मुरलीधरन के 22 बार के रिकॉर्ड के मुकाबले यह आंकड़ा काफी पीछे है.

हैडली और हेराथ भी टॉप-5 में

न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हैडली ने 86 टेस्ट मैचों में 431 विकेट लिए और 9 बार एक टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल किए. वहीं श्रीलंका के रंगना हेराथ ने भी 93 टेस्ट मैचों में 433 विकेट लेने के दौरान 9 बार यह उपलब्धि अपने नाम की.

इसे भी पढ़ें:-अब यूट्यूब पर बार-बार नहीं आएंगे Ads! जानिए कैसे मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *