सीएम योगी ने दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, 90 परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह गाजियाबाद के दुधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंच कर पहले उन्होंने जलाभिषेक किया, उसके बाद महंत नारायण गिरी ने पटका पहना कर और प्रतीक चिन्ह दे कर उनको सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने दूधेश्वर नाथ कॉरिडोर के निर्माण की भी जानकारी ली और कावड़ यात्रा के दौरान भक्तों के लिए क्या व्यवस्थाएं हैं इसकी भी जानकारी ली। वेद विद्यापीठ के छात्रों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। सीएम योगी वेद विद्यापीठ के रजत जयंती समारोह में भी पहुंचे हैं।

बता दे कि कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की पुण्यतिथि पर मुरादनगर के रावली रोड स्थित कुशल पाल सिंह त्यागी तेज पाल त्यागी डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद को एनसीआर और दिल्ली के विकास का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि कानून के राज, सुशासन और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था से जिले ने नई पहचान बनाई है। सीएम ने कहा कि जहां सुरक्षा होती है, वहीं सुशासन आता है। सुशासन से समृद्धि, विकास, निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में देश को सुशासन का मॉडल दिया है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से कानून का राज स्थापित हुआ है। इसका परिणाम है कि गाजियाबाद अब एनसीआर और दिल्ली के ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है।


गाजियाबाद को 868 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने गाजियाबाद को 868 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम ने जिले में 90 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही ओडीओपी योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय नेता बताया। सीएम योगी ने कहा कि छह बार विधायक चुना जाना। उसमें भी दो बार निर्दलीय जीत दर्ज करना, इस बात का प्रमाण है कि जनसेवा से जनता का विश्वास कैसे जीता जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *