यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। कई जिलों आधी के रात से हल्की-हल्की बौढारें पड़ रही हैं. जिससे भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा कई जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपाथ की भी संभावना है। मानसून की वजह से 18 जुलाई से 21 जुलाई तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

यूपी के 31 शहरों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यूपी के 31 शहरों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, बिजनौर, मुरादाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तापुर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सोनभद्र और चंदौली जिला शामिल है। इसके अलावा यूपी के कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम? 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानी आज सुबह 6 बजे से ही कुछ जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. फिलहाल तापमान 29 डिग्री के करीब बना हुआ है. इस समय 85 प्रतिशत उमस दिखाई दे रही है. फिलहाल बारिश के 10 प्रतिशत आसार दिख रहे हैं.

वहीं दोपहर 3 बजे के ब जबरदस्त बारिश होने की उम्मीद है. 3 बजे यूपी के कई जिलों में 65 प्रतिशत बारिश के आसार हैं. 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. वहीं मौसम में 69 प्रतिशत की नमी देखने को मिल सकती है. राज्य में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा.

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, भूमध्य रेखा के पास भी एक नया मौसम सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे मानसूनी गतिविधियों में तेजी आएगी। उन्होंने अगले सात दिनों के लिए पूरे यूपी में भारी बारिश की संभावना जताई है।

इसे भी पढ़ें:-प्रभु का अर्पण है कर्म, हवन, दान और तप: दिव्य मोरारी बापू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *