PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां की मीडिया में छाए रहे. ऑस्ट्रेलियाई अखबार के एक कॉलमनिस्ट ने तो उन्हें ‘मिस्टर इंडिया’ तक कहा. इतना ही नहीं, वहां के प्रमुख अखबारों ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ पीएम मोदी की बातचीत को प्रमुखता से छापा.
ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख अखबार ‘द ऑस्ट्रेलियन’ ने अपने पहले पन्ने पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ शीर्षक दिया, ‘Modi comes bearing gifts on trade, defence’ यानी ‘मोदी व्यापार और रक्षा के लिए नई सौगातें लेकर आए हैं.’ इसी अखबार के एक कॉलम में ‘PM’s all the way with Mr India’ शीर्षक से लेख प्रकाशित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को ‘Mr India’ कहकर संबोधित किया गया. वहीं, एक अन्य प्रमुख अखबार ‘द एज’ ने भी अपने फ्रंट पेज पर मोदी की यात्रा को जगह देते हुए बोल्ड अक्षरों में ‘Albanese’s Modi Operandi’ हेडलाइन लिखी.
प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया ने यूरेनियम निर्यात, रिन्यूएबल एनर्जी यानी नवीकरणीय ऊर्जा, क्रिटिकल मिनरल्स यानी महत्वपूर्ण खनिजों और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का ऐलान किया.
इसे भी पढ़ें:-पुलिस मुठभेड़ में चार शूटर्स ढेर, एक घायल, तीन पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली