Rajasthan: राजस्थान के आमेर में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. अरावली पैलेस होटल में अचानक एक निर्माणाधीन दीवार ढह गई. इस हादसे में मलबे के नीचे करीब आधा दर्जन मजदूर दब गए. दीवार के मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल बता घटना तालामोड़ के पास की है.
जानकारी के मुताबिक, ताला मोड़ पर एक परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था. सभी मजदूर काम में जुटे थे कि तभी अचानक एक ऊंची निर्माणाधीन दीवार ताश के पत्तों की तरह ढह गई. दीवार अचानक गिरने से वहां काम कर रहे श्रमिकों को संभलने या भागने का मौका तक नहीं मिला. एक दर्जन से ज्यादा मजदूर सीधे तौर पर मलबे और भारी पत्थरों के नीचे दब गए.
निर्माणाधीन दीवार गिरने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 3 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए अपनी गाड़ियों और स्थानीय साधनों की मदद से अन्य सभी घायल श्रमिकों को तुरंत पास के निम्स (NIMS) अस्पताल पहुंचाया. मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं.
घटना की सूचना मिलते ही चंदवाजी थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया. पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:-CBSE का थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर बड़ा फैसला, तीसरी भाषा में नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा