Lucknow: राजधानी के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग संस्थान में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि कोचिंग सेंटर के अंदर ही कई छात्र फंस गए. आग से बचने के लिए छात्र बिल्डिंग के ऊपर से ही कूदने लगे. जिसमें कई स्टूडेंट्स घायल हुए हैं. वहीं आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई. फिलहाल आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है. फायर विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “बताया जा रहा है कि 10-12 लोग अंदर फंसे हुए हैं. हम इमारत के अंदर नहीं जा पाए हैं क्योंकि आग बहुत भीषण है.”
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में लगी आग की घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल मौके पर पहुंचें. साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए कहा है. सीएम ने प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें:-सिर्फ चार्जिंग के लिए नहीं है USB Type-C पोर्ट, आपको हैरान कर देंगे ये 5 अतिरिक्त उपयोग