अब केवल 5 घंटे में करें पटना से दिल्ली तक का सफर, रेल मंत्री बोले- ‘पहली बुलेट ट्रेन…’

Bihar news: बिहार के रेल नेटवर्क को मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य के लिए कई घोषणाएं की है, जिसमें पटना से दिल्ली तक बुलेट ट्रेन परियोजना शामिल है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “प्रधानमंत्री ने दिल्ली से वाराणसी होते हुए पटना को जोड़ने के लिए बुलेट ट्रेन का भी पिछले बजट में निर्णय लिया है. इससे बिहार को बहुत अच्छी सुविधा मिलेगी. पटना से दिल्ली की यात्रा मात्र 4 घंटे 41 मिनट की रह जाएगी.” 

उन्होंने कहा, “आगे पटना से सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन जाएगी. आने वाले समय में इसके लिए भी तैयारी शुरू हो गई है. पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच में अगले साल शुरू होने वाली है.”पटना और दिल्ली के बीच का सफर पांच घंटे से कम में पूरा हो सकेगा. इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने जानकारी दी है.

इसे भी पढ़ें:-भीषण गर्मी के बीच यूपी-बिहार में राहत की उम्मीद, भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *