Uttarakhand: उत्तराखंड के उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार राज्य के न्यायिक अधिकारियों में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है।
रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के तहत कई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों और सिविल जजों के स्थानांतरण व नई नियुक्तियां की गई हैं। इसके साथ ही आम जनता को सुलभ न्याय देने के लिए राज्य के कई क्षेत्रों में कैंप कोर्ट आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिसूचना के अनुसार, बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष पोक्सो अदालतों में जजों की तैनाती की गई है। जिसमें रितेश कुमार श्रीवास्तव द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, काशीपुर को काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में ही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक विशेष अदालत पॉक्सो एक्ट के रिक्त पद पर तैनात किया गया है
अब्दुल कय्यूम को विकासनगर देहरादून में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक विशेष अदालत पॉक्सो एक्ट के तहत रिक्त पद पर तैनात किया गया है। हाईकोर्ट ने सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इनमें शंभू नाथ सिंह सेथवाल को ऊधमसिंह नगर से देहरादून स्थानांतरित किया गया है। अनिल कुमार कोरी को जोशीमठ चमोली से द्वाराहाट अल्मोड़ा के रिक्त न्यायालय, प्रतीक मथेला को ऊधमसिंह नगर में सिविल जज जूनियर डिवीजन, अनुराग त्रिपाठी को देहरादून में ही प्रथम अतिरिक्त सिविल जज, प्रतीक्षा केसरवानी को ऊधम सिंह नगर में प्रथम अतिरिक्त सिविल जज, ईशांक को देहरादून में द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज, नवीन राणा को देहरादून में ही तृतीय अतिरिक्त सिविल जज, परमिंदर कौर को धुमाकोट पौड़ी गढ़वाल से स्थानांतरित कर हरिद्वार में तृतीय अतिरिक्त सिविल जज, नेहा को सतपुली पौड़ी गढ़वाल से ऊधमसिंह नगर द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज, धनिष्ठा आर्या को हरिद्वार में चतुर्थ अतिरिक्त सिविल जज, ज्योति सिंह को हरिद्वार से देहरादून अतिरिक्त सिविल जज भेजा गया है।