क्या AC के साथ स्टेबलाइजर लगाना चाहिए या नहीं? खरीदने से पहले दूर करें कन्फ्यूजन

Technoiogy: आज कल आधुनिक AC बाजार में आ चुकी है, जिससे लोगों को काफी आराम और कम बिजली की खपत काफी कम हो गई है. ऐसे में अगर आप कोई नया AC खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जानना जरुरी है कि कौन सा AC ज्यादा सुटेंबल है। बता दे कि आधुनिक इन्वर्टर AC में बिल्ट-इन वोल्टेज प्रोटेक्शन होती है, जिससे स्थिर बिजली वाले क्षेत्रों में अलग स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं पड़ती। आधुनिक इन्वर्टर AC में बिल्ट-इन वोल्टेज प्रोटेक्शन होती है।

आप को बतादे कि अलग से लगाया गया Stabiliser  लगातार बिजली की खपत भी करता है। आमतौर पर ये 10 से 20 वॉट बिजली यूज करता है, जिससे सालाना बिजली बिल में करीब 150 से 300 रुपये तक का एक्स्ट्रा खर्च बढ़ सकता है। जबकि बिना Stabiliser वाले सेटअप में ये एक्स्ट्रा खर्च नहीं होगा।

AC के लिए कितना जरूरी है Stabiliser?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि Stabiliser AC के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। इसलिए अगर बिजली में अचानक बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव आ जाए, तो उसका असर सबसे पहले Stabiliser पर पड़ेगा। इसके कारण AC का कंप्रेसर और महंगे सर्किट बोर्ड सेफ रहेंगे। जबकि बिना Stabiliser वाले AC में किसी बड़े पावर सर्ज का सीधा असर देखने को मिल सकता है, जिससे मरम्मत का खर्च हजारों रुपये तक जा सकता है।

इन्वर्टर AC काफी ज्यादा स्मार्ट

दरअसल, एडवांस इन्वर्टर AC पहले से काफी ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं। इनमें पहले से ही वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचाने वाली टेक्नोलॉजी मौजूद है। ज्यादातर नए AC लगभग 160V से 290V तक के वोल्टेज पर बिना किसी बाहरी Stabiliser के आसानी से काम कर सकते हैं। इसलिए कई घरों में अलग से Stabiliser लगाने की जरूरत नहीं है।

लेकी, यह पूरी तरह आपके एरिया की बिजली सप्लाई पर भी डिपेंड करता है। अगर आपके एरिया में अक्सर वोल्टेज बहुत कम या बहुत ज्यादा हो जाती है, तो एक Stabiliser ज्यादा सुरक्षा प्रदान कर सकता है। एक अच्छा Stabiliser 130V से 300V तक के वोल्टेज को संभाल सकता है और अचानक आने वाले पावर सर्ज से AC को बचाने में काफी ज्यादा मदद कर सकता है।

कौन-सा ऑप्शन बेहतर रहेगा?

सीधे शब्दों में कहें तो अगर आपके एरिया में बिजली सप्लाई स्टेबल रहती है और आप नया इन्वर्टर AC खरीद रहे हैं, तो अलग से Stabiliser की जरूरत नहीं है, लेकिन जिन के इलाकें में बिजली की समस्या होता है, तो उनके लिए Stabiliser लगाना बेहद जरुरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *