पेट्रोल और डीजल के बाद CNG के भी बढ़े दाम, जानें अब कितने रुपए ज्यादा देने होंगे

New Delhi:  देश में CNG के दामों में बढ़ोतरी हुई है। बीते 10 दिनों में यह तीसरा मौका है, जब सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है। अब सीएनजी एक रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में CNG की कीमत 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। 

सीएनजी अब कितनी महंगी हुई? 

इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली (NCT) में सीएनजी की कीमत 80.09 रुपये से बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई है. नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में यह दर 89.70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है.  गुरुग्राम में नई कीमत 86.12 रुपये और कानपुर में सबसे ज्यादा 92.42 रुपये प्रति किलो हो चुकी है. 

बीते 10 दिनों में कितनी कीमत बढ़ी?

सरकार ने 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये और फिर 18 मई को 1 रुपये की बढ़ोतरी की थी। यानी 15 मई के बाद से लेकर अब तक 3 बार सीएनजी की कीमत बढ़ी है और यह प्रति किलो 4 रुपए महंगी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *