Assembly Election Result: CM स्टालिन से आगे चल रहा सुपरस्टार की पार्टी का कैंडिडेट

Tamil Nadu Assembly Election Result: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है. ऐसे में कोलाथूर सीट के अभी तक के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. ये वही सीट है, जहां से सीएम एम के स्टालिन ने चुनाव लड़ा लेकिन वह इस सीट पर पिछड़ गए हैं. तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एक चरण में वोट डाले गए थे. सभी सीटों पर सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. 

कोलाथुर में 11 राउंड के बाद टीवीके के वीएस बाबू को 45073 वोट मिले हैं. एमके स्टालिन को अब तक 37054 वोट आ चुके हैं. एआईएडीएमके के संथाना कृष्णन को 11405 वोट और तमिलर काची के पांडियन लुडर सेठ ने 2863 वोट पाए हैं.

कौन हैं वी एस बाबू?

वी एस बाबू डीएमके के पूर्व विधायक हैं. उन्होंने आखिरी बार 2006 के चुनाव में पुरासवाल्कम विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी. वे इस साल फरवरी में टीवीके में शामिल हुए और अभिनेता विजय ने उन्हें एम के स्टालिन के खिलाफ मैदान में उतारा.

टीवीके ने किया कमाल

तमिलनाडु की सियासत में इस बार कमाल हो गया है. नई पार्टी टीवीके ने 109 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. डीएमके 60 सीटों पर और एआईडीएमके 65 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. टीवीके की इस बढ़त की सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है क्योंकि इस पार्टी को साउथ के सुपरस्टार विजय ने 2024 में ही बनाया था. इस लिहाज से ये एक नई राजनीतिक पार्टी है लेकिन इसने स्थापित पार्टियों से ज्यादा सीटें हासिल की हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *