UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. पश्चिम से पूरब तक सुबह से ही सूरज की तपन महसूस हो रही है. तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है और इससे आम जनजीवन को प्रभावित कर रही है.
मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 16 अप्रैल को यूपी के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा. बीते महज 4 दिनों के भीतर प्रदेश के औसत तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया गया है, जिसने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है.
नोएडा, आगरा से लखनऊ तक मौसम का हाल
राजधानी लखनऊ में भी बीते कुछ दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव आया है. यहां भी गर्मी का टॉर्चर शुरू हो गया हैं. दिन में तीखी धूप शरीर को जलाने का एहसास करा रही है. जनपद में आज अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं वहीं नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद में भी आज तेज धूप निकलेगी.
ताजनगरी आगरा में भी पारा 40 के पार चला गया है. यहां भी दिनभर धूप कि सिलसिला जारी रहेगी. आगरा और बरेली के मंडलों में पारा बढ़ा है. लखनऊ, कानपुर, झांसी, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बिजनौर समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी के साथ गर्म हवाएं चलेंगी.
पूर्वांचल में भीषण गर्मी और लू चलने का अलर्ट
बीते 24 घंटों में बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुँच गया. वहीं झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया है. इनके अलावा पूर्वांचल के आजमगढ़, गाज़ीपुर, गोरखपुर, बस्ती, मीरजापुर, बलिया, जौनपुर आज भीषण गर्मी और लू चलने का अलर्ट दिया गया हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों में गर्मी और बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री तक का और उछाल आ सकता है.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price: आज फिर बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानिए आज का ताजा रेट