तस्करों का शातिराना तरीका फेल, ट्रक में भूसी के अंदर छिपा रखे थे एक करोड़ 11 लाख की शराब

Bihar: बिहार के समस्तीपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मद्य निषेध और उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक से एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि शराब को बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखा गया था.  

नए और शातिर तरीकों का भी खुलासा

पूरा मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने एक संदिग्ध 14 चक्का ट्रक को रोका. ट्रक को देखकर पहले तो सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन जैसे ही तलाशी शुरू हुई, ट्रक के अंदर खास तौर पर तहखाना बनाया गया था. जिसे देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए. तलाशी के दौरान तहखाने से कुल 1022 कार्टून में करीब 9198 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 11 लाख रुपये आंकी गई है. इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी से इलाके में हड़कंप मच गया है.

तस्करों पर शिकंजा कसेगी पुलिस

इस पूरे मामले में ट्रक चालक और ट्रक को जब्त कर लिया गया है और तस्करों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है. इस संदर्भ में उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह शराब तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है जिसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा. शराब तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं लेकिन समस्तीपुर पुलिस और उत्पाद विभाग की सतर्कता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.

इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, कनेक्टिविटी, पर्यटन और आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *