Uttarakhand: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने आखिरकार मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया. लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच पांच विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिसके बाद अब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 12 सदस्य हो गए हैं.
आज नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (Lieutenant General Gurmit Singh) ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
धामी मंत्रिमंडल में बने पांच कैबिनेट मंत्री
- देहरादून की राजपुर रोड से विधायक खजान दास मंत्री बने.
- हरिद्वार विधानसभा से सीट से विधायक मदन कौशिक मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली.
- भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा मंत्री बने
- रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी भी धामी मंत्रिमंडल में शामिल हो गए.
- रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा मंत्री बने.
मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाया
धामी मंत्रिमंडल में मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाया है. पहली बार हरिद्वार को दो कैबिनेट मंत्री मिले. अब कैबिनेट में गढ़वाल के आठ और कुमाऊं के चार मंत्री हैं. तीन विधायक पहली बार कैबिनेट मंत्री बने. दो पुराने मंत्रियों को भी मौका दिया गया.
धामी मंत्रिमंडल में 5 पद थे खाली
दरअसल, धामी मंत्रिमंडल में 5 सीट रिक्त था. कुल 12 में से मंत्रिमंडल की 7 सीट भरी थी. बता दें कि उत्तराखंड कैबिनेट में पूर्व में तीन पद खाली थे. उसके बाद 26 अप्रैल 2023 को कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया, जिसके कारण खाली पदों की संख्या चार हो गई थी. वहीं साल 2025 में विवादित बयान देने पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को पद छोड़ना पड़ा था. तब से धामी कैबिनेट में खाली पदों की संख्या पांच हो गई थी. इस विस्तार के साथ ही धामी मंत्रिमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे सभी पांच पद भर गए हैं.
इसे भी पढ़ें:-1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, आपके लिए जानना जरूरी