आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ जल्द होगी रिलीज, बॉबी देओल-अनिल कपूर भी आएंगे नजर

Alpha: यशराज की फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की रिलीज को लेकर पिछले कुछ समय से अनिश्चितता बनी हुई थी, कहा जा रहा था कि फिल्म पूरी नहीं हो पा रही है। पहले इसे 2025 में रिलीज होना था, लेकिन बाद में तारीख टलकर अप्रैल 2026 हुई और फिर इसमें दोबारा देरी हुई। इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें भी उड़ीं कि फिल्म थिएटर के बजाय सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है, जिससे फैंस थोड़े निराश थे, लेकिन अब इसे लेकर बड़ा और सटीक अपडेट सामने आ गया है।

पोस्टर में दिखी आलिया भट्ट की झलक

फिल्म का डेट रिलीज के साथ ही इसके पोस्टर में आलिया भट्ट की हल्की सी झलक नजर आ रही है. एक्ट्रेस के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन और खतरनाक टकराव देखने को मिलेगा. बताया जा रहा की यह फिल्म आलिया भट्ट की यश राज फिल्मस के साथ पहली फिल्म है.

सामने आई रिलीज डेट

हालांकि मेकर्स ने ‘अल्फा’ की नई और आधिकारिक थिएटर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अब 10 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। आलिया भट्ट ने खुद इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया और दमदार पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘ALPHA 10.07.2026 सिनेमाघरों में मिलते हैं।’ इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।

फिल्म की कास्ट

‘द रेलवे मेन’ फेम निर्देशक शिव रवैल द्वारा निर्देशित यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली ‘फीमेल लीड’ जासूसी फिल्म है, जो इसे बेहद खास बनाती है। फिल्म के प्रति उत्साह तब और बढ़ गया जब ‘वॉर 2’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में बॉबी देओल के किरदार की एक छोटी सी झलक दिखाई गई थी। एक नए नजरिए और महिला जासूसों की साहसी कहानी के साथ ‘अल्फा’ साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होने का दम रखती है। फिलहाल अभी किसी भी किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आलिया और शरवरी का किरदार सबसे प्रभावी होगा.

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली में DTC बस ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *