Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नई नौकरी और प्रमोशन के बनेंगे योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

19 february 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 19 फरवरी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है. इस पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग है. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

19 february 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों के आज का हाल
मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. आय में इजाफा होने के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्दि होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. परिवार संग आज अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर आपको मिल सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को दिन में कई तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. कुछ मामलों में आपको जीत मिल सकती है तो कुछ में आपको इंतजार. ऐसे में आपको धैर्य बनाए रखना होगा. कार्यस्थल पर सहकर्मी संग मतभेद पैदा हो सकते हैं, जिससे आपकी की चिंताओं में वृद्धि हो सकती है. सेहत के मामले में आपको ज्यादा ध्यान देना होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. मन शांति और सुकून से बीतेगा. नौकरीपेशा वाले लोगों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि हो सकती है और इसी के साथ कई तरह की नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है. आज के दिन आप ज्यादा से ज्यादा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की पिछली कुछ परेशानियां दूर होने का समय है. आपको किसी अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी जिससे कार्यों मे सफलता मिलेगी. आप कड़ी मेहनत से लक्ष्यों को हासिल करने सफल होंगे. अपनी सूझबूझ के चलते किसी परेशानियों से निकलने में आपको कामयाबी मिलेगी. नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित करने का मौका मिलेगा और कोई अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज के दिन कई तरह की विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक मामलों में आपको आज के दिन बहुत ही संभलकर चलना होगा, नहीं तो लेन-देन के मामलों में आपका बजट बिगड़ सकता है. लेकिन आपके काम करने का तरीका लोगों को पसंद आएगे और कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व क्षमता का लोग लोहा मानेंगे. किसी जरूरी काम में रुकावटें आ सकती हैं जिससे आपके नुकसान होने की संभावना ज्यादा है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा. आपको आर्थिक मामलों में धैर्य और संयम के साथ रहना होगा. आपके खर्चों में इजाफा हो सकता है जिससे बजट के बिगड़ने की संभावना है. परिवार में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है. धार्मिक गतिविधियों में आपको हिस्सा लेना पड़ सकता है. जो लोग बेरोजगार हैं उनको आज के दिन कई जगहों से नौकरी प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है.

तुला राशि

तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम आज के दिन पूरे होंगे. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी है. वहीं व्यापार में कोई डील फाइनल हो सकती है. दांपत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिल सकता है. लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा साथ ही जल्दबाजी में भी कोई भी निर्णय न लें. कार्यक्षेत्र में आपको आर्थिक मामलों में सुधार लाना होगा. परिवार में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. कार्य स्थल पर आपको अपनी सक्रियता दिखानी होगी नहीं तो आपकी लापरवाही के चलते कोई दूसरा फायदा उठा सकता है. पढ़ाई के मामलों में आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी.

धनु राशि

धनु राशि वालों के जीवन में आज खुशियां रहेंगी. नौकरी और करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है. जो लोग अपने कारोबार में विस्तार की योजना चाह रहे हैं उनको अवसर मिल सकते हैं. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम संबंध मजबूत रहेगा और घर पर किसी तरह के धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. किसी से लेन-देन के मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन मेहनत से भरा हुआ होगा. कार्यक्षेत्र मे आपको नई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और नए-नए तरह के मौके बनेंगे, जिसमें आपको धन अर्जित करने का अवसर मिल सकता है. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे. लेकिन आज का दिन निवेश के लिहाज से अनुकूल नहीं रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए भी दिन मिलाजुला रहेगा. आपके ऊपर काम का बोझ ज्यादा रहेगा जिससे आपको कई तरह की मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव भी दिखेगा. अतिरिक्त आय के कुछ अवसरों में वृद्धि हो सकती है. लेकिन धन के लेन-देन में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छी खबरों से भरा हुआ हो सकता है. आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी-व्यापार में कुछ नया करने का अवसर आपको मिल सकता है. आर्थिक लाभ के होने के बहुत ही अच्छे योग बन रहे हैं. पारिवारिक मामलों में मेल-जोल बढ़ेगा और जीवन साथी संग अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है जिससे आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी. सेहत अच्छी रहेगी और धर्म-कर्म में मन लगेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)  

इसे भी पढे़ं:-AIIMS में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *