योग से बनाइए हड्डियों को मजबूत, दवाओं की नही पड़ेगी जरुरत

Yoga and Health: स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के लिए हड्डियोँ का मजबूत होना बहुत ज़रूरी है. उम्र बढ़ने के साथ-साथ हड्डियों का घनत्व कम होता जाता है, जिससे वे कमजोर हो जाती हैं और टूटने का खतरा बढ़ जाता है. वरिष्ठ नागरिकों और यहाँ तक कि गतिहीन जीवनशैली वाले युवाओं को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है और शायद उन्हें इसका एहसास भी न हो. आपको बता दें कि योग न सिर्फ हड्डियों को मजबूती देता है बल्कि मांसपेशियों, जोड़ों और रीढ़ की हड्डी (Spine) को भी स्वस्थ रखता है. अगर आप लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत रहना चाहते हैं, तो योग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें.

हड्डियों की कमजोरी के मुख्य कारण
  • कैल्शियम और विटामिन D की कमी
  • बढ़ती उम्र
  • ज्यादा देर बैठना
  • धूप में न जाना
  • हार्मोनल बदलाव
  • तनाव और खराब जीवनशैली
हड्डियों को मजबूत बनाने वाले प्रमुख योगासन

तड़ासन 

यह योगासन शरीर को खींचता है और हड्डियों पर सकारात्मक दबाव डालता है, जिससे उनकी घनत्व (Bone Density) बढ़ती है. जिससे पैर और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है.

वृक्षासन 

यह आसन पैरों की हड्डियों और जोड़ों को मजबूती देता है. वृक्षासन का नियमित अभ्यास घुटनों और टखनों को मजबूत बनाता है. यह आसन संतुलन और एकाग्रता में सुधार लाता है.

भुजंगासन 

भुजंगासन का अभ्यास रीढ़ की हड्डी और पीठ की मांसपेशियों के लिए बेहद लाभकारी है. इससे स्पाइन मजबूत होता है और पीठ दर्द में राहत मिलती है.

वीरभद्रासन 

यह योगासन पूरे शरीर के वजन को संतुलित करता है. इस आसन के अभ्यास से जांघों और कूल्हों की हड्डियां मजबूत होती हैं. वीरभद्रासन करने से स्टैमिना बढ़ता है.

सेतुबंधासन

यह आसन रीढ़ और कमर के लिए बहुत फायदेमंद है. सेतुबंधासन के अभ्यास से रीढ़ का लचीलापन बढ़ता है. साथ ही यह आसन बोन लॉस कम करता है.

इसे भी पढ़ें:-नशा त्याग कर अच्छे समाज के निर्माण में बनें भागीदार: पंकज जी महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *