Health tips: उम्र बढ़ने से कमजोरी आना स्वाभाविक है. उम्र अनुभव और समझदारी लेकर आती है, तो वहीं कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी आयु के साथ बढ़ती हैं. 60 के बाद शरीर पहले जैसा तेज नहीं रहता. जोड़ों में दर्द, संतुलन बिगड़ना, अपच की समस्या, डायबिटीज और ब्लज प्रेशर की समस्या अधिकतर बुजुर्गों को हो जाती है. हालांकि सही योगासन अपनाकर संतुलन, लचीलापन और आत्मविश्वास ज़रूर लौटाया जा सकता है. योग शरीर को थकाए बिना स्वस्थ रहने का जरिया है. बढ़ती उम्र में योग जरूरी है. यह शारीरिक सक्रियता बढ़ाता है, मानसिक स्थिति शांत रखता है और अंदरूनी शक्ति प्रदान करता है.
1. ताड़ासन

ताड़ासन बेहद आसान है. 60 साल से ज्यादा उम्र वाले भी इसे आसानी से कर सकते हैं. इस आसन को करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बना रहता है. इससे तनाव से छुटकारा मिल सकता है. ताड़ासन से हाथ, पैर और पेट की मसल्स स्ट्रेच होती हैं. जिससे दर्द से आराम मिलता है.
कैसे करें
पैरों में गैप बनाकर खड़े हो जाएं.
हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं.
अब गहरी सांस लें और एड़ी को ऊपर उठाते हुए हाथों को सिर से ऊपर ले जाएं.
हथेलियों को इंटरलॉक करें और बॉडी को स्ट्रेच करें.
इस प्रक्रिया को कम से कम 3-5 बार दोहराएं.
2. बालासन

60 साल से ज्यादा उम्र वाले बालासन का अभ्यास कर सकते हैं. इस आसन को करना काफी आसान है. इस आसन से ब़डी रिलैक्स रहती है और पाचन तंत्र बेहतर बनता है. महिलाओं के लिए यह आसन अच्छा माना जाता है. बालासन से मेनोपॉज के लक्षणों को कम कर सकते हैं. इससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं.
कैसे करें
घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं.
पैरों के अंगूठों को पास रखें और एड़ी पर बैठ जाएं.
गहरी सांस लेते और छोड़ते हुए आगे की तरफ झुक जाएं.
सीने को जांघों के बीच रखें और हाथों को आगे की ओर फैलाए.
30-50 सेकेंड तक रुकें और धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं.
इस आसन को 3-5 बार दोहराएं.
3. पवनमुक्तासन

बुजुर्गों के लिए पवनमुक्तासन काफी अच्छा होता है. 60 साल से ज्यादा उम्र वालों की पाचन की समस्याएं हो सकती हैं. अगर वे रोजाना इस आसान को करें तो गैस और कब्ज से छुटकारा मिल सकता है. इस आसन से पीठ और कमर दर्द में भी आराम मिलता है. शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है.
कैसे करें
जमीन पर एक योगा मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं और गहरी सांसें लें.
अब सांस छोड़ते हुए दोनों घुटनों को मोड़ें और जांघों को पेट की तरफ लाते हुए हाथों से दबाने की कोशिश करें.
गहरी सांस लेकर छोड़ें और सिर जमीन से ऊपर की ओर ले जाएं.
सिर को धीरे-धीरे नीचे लाएं और पैरों को सामान्य अवस्था में ले आएं.
4. शवासन

शवासन भी 60 प्लस उ्म्र वालों के लिए काफी बेहतर होता है. इस आसान को ज्यादा उम्र वाले बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं. इस आसन से सेहतमंद रह सकते हैं. इससे तनाव कम होता है और दिमाग शांत रहता है. इससे बॉडी रिलैक्स महसूस होता है. शाम के वक्त शवासन करने से पूरे दिन की थकान खत्म हो सकती है.
कैसे करें
जमीन पर योगा मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं.
हाथों और पैरों को सीधा रखें.
अपनी दोनों आंखें बंद करके गहरी सांस लें और छोड़ें.
शरीर को रिलैक्स करने का प्रयास करें.
शवासन में सोने से बचें
इसे भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र शुरू, एलजी मनोज सिन्हा ने उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर दिया जोर