Good Luck Sign : हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती हैं। ये समय न केवल व्यक्ति को मजबूत बल्कि जीवन के अच्छे समय की कीमत को कई गुना बढ़ाता है। आमतौर पर हम सभी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं और कभी-कभी ये परेशानियां घटने के बजाय और बढ़ने लगती हैं। जिस कारण अन्य कार्य भी प्रभावित होते हैं। लेकिन बता दें कि गमों के बादल लंबे समय तक नहीं रहते, इसलिए जीवन में कुछ अच्छा होने से पहले व्यक्ति को कुछ अच्छे संकेत भी मिलने लगते हैं। ये शुभ संकेत उस समय की ओर इशारा करते हैं।
शंख की आवाज
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सुबह उठते ही शंख की आवाज सुनाई देना जीवन में शुभ संकेत का होता है। इसकी आवाज सुनने से आपका दिन अच्छा जाएगा और कुछ अच्छा होने का भी संकेत होता है।
झाड़ू का दिखना
ऐसे में हिंदू धर्म में झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान इसे रखने के कई नियम भी धार्मिक ग्रंथों में मौजदू है। यदि आप किसी आवश्यक काम से बाहर जा रहे हैं और कोई व्यक्ति आपको झाड़ू लगाता हुआ दिख जाए, तो यह भी शुभ संकेत का इशारा होता है। इसका अर्थ है कि जीवन में नकारात्मकता खत्म होने का और सकारात्मकता का आगमन होने वाला है।
सफेद रंग की गाय
इसके साथ ही यदि घर के बाहर निकलते ही सफेद रंग की गाय को देखते हैं, तो यह जीवन के लिए अति शुभ माना जाता है। ऐसा समझें की आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी या किसी भी प्रकार जीवन की समस्या कम होगी और आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं और अटके काम भी जल्द पूरे होंगे। इसलिए गाय को रोटी खिलाने से जीवन के सभी दुख दर्द दूर होते हैं।
इसे भी पढ़ें :- कमजोर हड्डियों को फौलादी बनाने वाले है ये सुपरफूड्स, डाइट में ज़रूर करें शामिल