16 June 2025ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 16 जून आषाढ़ माह के कृष्णा पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है।
16 June 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने घर का निर्माण कार्य शुरू कर सकते हैं। सेहत संबंधी कोई समस्या काफी हद तक दूर होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का प्रेम और प्रगाढ़ होगा। आपको कुछ चुगलखोर लोगों से बचना होगा।
वृषभ राशि
आज का दिन आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। आपके ऊपर काम का प्रेशर थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप निर्णय सोच समझकर ही लें। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचें, वरना बेवजह के वाद विवाद खड़े हो सकते हैं।
मिथुन राशि
आज आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर करने की आवश्यकता है, तभी वह आपका प्रमोशन कर सकते हैं। आपको वाणी और व्यवहार कोमलता बनाएं रखनी होंगी। आपके मनमाने व्यवहार के कारण परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी से काम को लेकर कोई वादा कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती है।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में कुछ कामों को लेकर उथल-पुथल लगी रहेगी, जिससे आपका एक भी काम समय से नहीं हो सकेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर थोड़ी निराशा रहेगी, घबराने नहीं है। माता जी का कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। आपको किसी के कहने में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचना होगा।
सिंह राशि
आज का दिन आपके बढ़िया रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ हो सकता है। आज आप अपने बिजनेस की योजनाओं में अच्छा खासा धन लगा सकते हैं। आपको कोई भी बात थोड़ा सोच समझकर बोलनी होगी। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर थोड़ा ध्यान देना होगा।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा कोई वाद-विवाद वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से दूर हो सकता है। बिजनेस के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। कोई भी काम आपको थोड़ा सोच समझकर करना होगा।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम ना मिलने से आपको टेंशन भी अधिक रहेगी। आप आंख मूंदकर किसी से कोई लेनदेन ना करें। कोई अजनबी आपको धोखा दे सकता है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। जो विद्यार्थी कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो उनके मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपके पास पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो तो आप उसमें चुप रहें। आपका कोई रूका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई डील फाइनल होगी।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपको अपनी सोच समझ से कामों को पूरा करने की आवश्यकता है। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपकी तरक्की देख आपके नए शत्रु उत्पन्न होंगे। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। किसी यात्रा के दौरान सावधानी रहें, कोई दुर्घटना हो सकती है।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपकी संतान की कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो उसे पूरा करने में बिलकुल भी ढील न दे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आप अपने रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। धन संबंधी आपकी कोई समस्या काफी हद तक दूर होगी।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहने वाला है। आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपकी अटकी हुई कोई बिजनेस डील पूरी हो सकती है। पार्टनरशिप में आपको आपको थोड़ा नुकसान हो सकता हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। किसी से बातचीत बहुत ही सोच समझकर करें।
मीन राशि
आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है, लेकिन आपके कामों में कुछ व्यवधान आएंगे। आप अपने काम को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। आपको खर्च थोड़ा लिमिट में करने की आवश्यकता है। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।
इसे भी पढ़े:- गठिया की बीमारी युवाओं पर पड़ रहा भारी, जानें क्या है बचाव के उपाय
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है। Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता।)