आगरा से बरेली के बीच सफर होगा आसान, इन जिलों से गुजरेगा कॉरिडोर, 7700 करोड़ रूपये की लगेगी लागत

Up news: आगामी दो साल में आगरा-बरेली कॉरिडोर बनाने की सौगात मिलने वाली है। इस कारिडोर की लंबाई लगभग 228 किमी तक होगा। इससे आगरा-मथुरा समेत 15 जिलों के लोगों के लिए यातायात की सुविधा हो जाएगी। आगरा-मथुरा के लोग 5 घंटे में बरेली पहुंचते थे। अब यात्रा करने में बस ढ़ाई घंटे लगेंगे । मथुरा के बाद से हाथरस तक कॉरिडोर जून के आसपास बनकर तैयार हो जाएगा।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई)के तरफ से 7,700 करोड़ रुपये के लागत से मथुरा से बरेली तक चार लेन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसका निर्माण चार पैकेज में किया जाएगा। पहले पैकेज में हाथरस तक पीएनसी, हाथरस से कासगंज तक और कासगंज से बदायूं तक जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और बदायूं से बरेली तक धारीवाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड बना रही है।

आगरा-बरेली दूरी मात्र ढाई घंटे में पूरी

कॉरिडोर के बनने से जाम की समस्या और समय-ईधन की भी बचत होगी। अभी आगरा के लोगों को टूंडला, एटा, कासगंज होकर बरेली जाना पड़ता है। इसमें करीब 5 घंटे का समय लगता है। अब यह दूरी ढाई घंटे में पूरी हो जाएगी। हाथरस तक 66 किमी में से 58 किमी सड़क बन  कर तैयार हो चुकी है। अगले महीने से हाथरस तक सफर शुरू हो जाएगा। 

यमुना-गंगा नदी पर पुल का निर्माण

आगरा-बरेली कॉरिडोर में क्षेत्रीय लोगों का भी ध्यान रखा गया है। इस कॉरिडोर प 20 फ्लाईओवर, 26 अंडरपास, 6 रेलवे ओवरब्रिज बनेंगे। इससे आसपास के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। 5 पुल भी बनाए जाएंगे, जिनमें से यमुना नदी पर ब्राह्मण घाट, मथुरा में पुल बन चुका है। 

कॉरिडोर बनने से पर्यटन को भी बढ़ावा

इस कॉरिडोर को बनाने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। आसपास के जिलों के लोगों का बरेली से नैनीताल पहुंचना आसान हो जाएगा। हाथरस-बरेली की ओर जाने वाले लोगों के लिए मथुरा का रास्ता भी सुगम हो जाएगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि मथुरा-बरेली कॉरिडोर का निर्माण वर्ष 2027 तक पूरा किया जाएगा। चार कंपनी चार पैकेज में निर्माण कर रही हैं। हाथरस तक की सड़क जून में बन जाएगी। इससे कई जिलों के लोगों की सुविधा हो जाएगी और आगरा से बरेली ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे। 

निर्माण कार्य का विवरण

228 : किमी का है मथुरा-बरेली कॉरिडोर।
7700 : करोड़ रुपये आएगी लागत।
02 : साल में पूरा हो जाएगा निर्माण। 

कॉरिडोर बनाने का क्रम

मथुरा से हाथरस : 66 किमी
हाथरस से कासगंज : 57 किमी
कासगंज से बदायूं : 46 किमी
बदायूं से बरेली : 59 किमी

इसे भी पढ़ें: पुलिस मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, दर्जनों मवेशी बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *