Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित चाईबासा के सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बिछाए गया आईडी ब्लास्ट हो गया. इस विस्फोट में झारखंड जगुआर के जवान मनोज कुमार दमयी (कॉन्स्टेबल) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद उन्हें चाईबासा से एयरलिफ्ट कर तत्काल इलाज के लिए रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया. सुरक्षा बल इलाके में आगे की जांच कर रहे हैं
सर्च अभियान में निकली थी बटालियन
दरअसल, इनामी नक्सलियों की तलाश में झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन निकली थी, इस दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईडी में ब्लास्ट हो गया, जिसमें जवान मनोज कुमार घायल हो गए. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
बम निरोधक यूनिट में थे पोस्टेड
घटना की जानकारी देते हुए डीआईजी कोल्हान मनोज रतन चौथे ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आईडी ब्लास्ट में एक जवान मनोज कुमार जख्मी हो गए. उन्होंने बताया कि मनोज कुमार बम निरोधक यूनिट में पोस्टेड थे. आईडी ब्लास्ट में उनके पैर में चोट आई है, जिसके बाद उन्हें रांची में भर्ती किया गया है.
इसे भी पढ़ें: नंदगंज में दो बदमाशों को पुलिस और स्वॉट टीम ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली