सीएम अशोक गहलोत ने तीनों मंत्रियों का इस्तीफा किया मंजूर

राजस्थान। राजस्थान की गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों ने शुक्रवार की देर शाम को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब तीनों मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा शामिल हैं। बता दें कि कल ही तीनों मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र भेजकर इस्तीफे देने की पेशकश की थी। इन सभी मंत्रियों ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते इस्तीफा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *