भारत की इन ऐतिहासिक इमारतों के बारे में आपको भी नहीं होगा पता…

नई दिल्‍ली।। हमेशा से ही भारत अपनी विविध संस्कृति के लिए जाना जाता रहा है। भारतीय उपमहाद्वीपों में आक्रमणकारियों व पर्यटकों का एक व्यापक इतिहास रहा है। इस दौरान कई संरचनाएं इन लोगों द्वारा बनवाई गईं। इस समय की अधिकांश सरंचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया या नए शासकों के शासनकाल में इनका नवीनीकरण किया गया।

लेकिन आज इनका संरक्षण न किया जाने और ध्यान न दिए जाने के कारण ये सभी संरचनाएं अपनी विशेषता खो रही हैं। तो आइए आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ऐतिहासिक इमारतों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में पर्यटक बहुत कम जानते हैं…

मार्बल पैलेस- कोलकाता में स्थित मार्बल पैलेस राजा राजेंद्र मालिक द्वारा बनवाया गया था। यह एक ऐसी संरचना है, जो बंगाली वास्तुकला को दर्शाती है। जानकारी के मुताबिक इस महल को पूरी तरह से सफद पत्थरों से बनाया गया है और इसके सामने एक सुंदर बगीचा है।

marble palace
marble palace

सरखेज रोजा- अहमदाबाद के पास स्थित सरखेज रोजा एक मस्जिद और मकबरा है। यह कभी सूफी संस्कृति का प्रसिद्ध केंद्र हुआ करता था। यहां पर सूफी संत शेख अहमद गंज बख्श रहते थे। सरखेज रोजा को अहमदाबाद का एक्रोपोलिस कहा जाता है।

Sarkhej Roza
Sarkhej Roza

बिदर किला- आपको बता दें कि डेक्कन प्लेटो में स्थित बिदर को सिटी ऑफ व्हिसपरिंग मॉन्यूमेंट्स के नाम से जाना जाता है। 15 वीं शताब्दी में इस बहमनी स्मारक का निर्माण हुआ था। जब सुल्तान अल्ला उद्दीन बहमन ने अपनी राजधानी को गुलबर्गा से बिदर में स्थानांतरित किया था।

Bidar Fort
Bidar Fort

सलीम सिंह की हवेली- आपको बता दें कि जैसलमेर में स्थित सलीम सिंह की हवेली को वर्ष 1815 में एक मौजूदा हवेली की नींव पर बनाया गया था। एक विशिष्ट शैली में निर्मित इमारत में कई दिलचस्प विशेषताएं हैं।

Salim Singh's Haveli
Salim Singh’s Haveli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *