World Earth Day: क्‍यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस…

नई दिल्‍ली। हर वर्ष 22 अप्रैल को देश भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता हैं। आपको बता दें कि लोगों को पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से जागरूक करने के लिए हर वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

जानकारी के मुताबिक अर्थ डे को मनाने की शुरुआत वर्ष 1970 में हुई थी। सबसे पहले अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन की शुरुआत की थी। 1 वर्ष पहले 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव की वजह से त्रासदी हो गई थी।

कई लोग इस हादसे में आहत हुए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का फैसला किया। इसके बाद नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल को करिब 2 करोड़ अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में हिस्सा लिया था।

आप सभी ने तो पृथ्वी दिवस के बारे में सुना ही होगा, जिसका उद्देश्य है, पृथ्वी और पर्यावरण को बचाना। हम सभी अक्सर कहते हैं कि यह धरती हमारी माँ है, लेकिन दुर्भाग्य की बात तो ये है कि हम अपनी ही माँ का ध्यान नहीं रख रहे हैं।

ध्यान तो छोड़िए, हम तो इसे अपवित्र ही कर रहे हैं। कभी प्रदूषण के माध्यम से, तो कभी इसके साथ छेड़छाड़ करके। पूरे विश्व के लोगों ने पृथ्वी के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण के लिए एक दिन का चुनाव किया, जिसे अब विश्व पृथ्वी दिवस के नाम से जाना जाता है।

पूरे विश्व में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस 2022 की थीम है Invest in our planet। यह थीम हमें हमारे स्वास्थ्य, हमारी आजीविका और हमारे परिवारों की रक्षा करने के लिए एकजुट होकर इस ग्रह में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *