शराबबंदी को लेकर सीएम नीतीश कुमार से अनुभव साझा करेंगी महिलाएं

बिहार। बिहार में वर्ष 2016 से लागू शराबबंदी की बिहार सरकार समीक्षा करेगी। इसके लिए प्रदेश की महिलाओं से बात करने लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश की 2500 महिलाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष अपने अनुभव साझा करेंगी। 27 फरवरी को नालंदा और पटना के जिलों की महिलाएं राज्य की राजधानी में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगी।

इसमें आधा दर्जन महिलाओं को शराबबंदी के बाद के अपने जीवन के अनुभव सांझा करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही महिलाएं दहेज और बाल विवाह को लेकर भी अपने विचार और सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ सरकार की ओर से की गई पहल के प्रभाव को भी साझा करेंगी।

ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आए बदलाव की कहानियों और शरब, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ उनकी लड़ाई से जुड़ी सफलता की कहानियों को समारोह स्थल पर लगाया जाएगा। इनके माध्यम से उनकी कहानियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही गीत और रचनाएं भी कार्यक्रम में दिखाई जाएंगी। इतना ही नहीं जीविका की महिलाओं के शराबबंदी, दहेज और बाल विवाह के अनुभवों पर आधारित फिल्में भी यहां दिखाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *