बारिश के मौसम में इन रंग-बिरंगें शहरों का करें दीदार…

यात्रा। मानसून के मौसम में पहाड़ों पर जाना सुरक्षित नहीं होता है।  मानसून के मौसम मे आप पहाड़ों पर या तो जाम में फंसेंगे या फिर बरसात में आपको कुछ भी देखने को नहीं मिलेगा। ऐसे में ट्रिप भी खराब हो जाती है और सारा मूड भी खराब हो जाता है।

अगर आप भी मानसून सीजन में घूमने निकल रहे हैं तो इस मौसम में आपके पास एक ऑप्शन है, जहां आप मानसून के मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं। आप मानसून में राजस्थान के कुछ रंग बिरंगे शहरों की खूबसूरती देखने जा सकते हैं। आइए जानें इन जगहों के बारे में-

जयपुर, गुलाबी शहर:-

राजस्थान की राजधानी जयपुर, गुलाबी शहर के रूप में विश्व प्रसिद्ध है। इसके पीछे प्रचलित कहानी यह है कि, 1876 में प्रिंस ऑफ वेल्स और महारानी विक्टोरिया के स्वागत के लिए जयपुर शहर को टेराकोटा गुलाबी रंग में रंगा गया था। उस समय जयपुर पर महाराजा सवाई राम सिंह का शासन था। बाद में, शासक ने एक कानून पारित किया जिसमें कहा गया था कि शहर में इमारतों और घरों को गुलाबी रंग में रंगा जाएगा, जिसका पालन अभी भी किया जाता है। ऐसे गुलाबी शहर में आपको भी जरुर घूमना चाहेंगे।

जोधपुर, नीला शहर:-

जोधपुर में आपको मेहरानगढ़ किला दिखाई देगा, जो शहर की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है। ये शहर अपने नीले घरों और नीली वास्तुकला के लिए जाना जाता है। शहर में ब्राह्मणों द्वारा शुरु किया घरों को नीले रंग से रंगना एक चलन था जो उनकी खासियत को बताता है। अब ये रंग शहर की विशेषता बन चुकी है, जिसकी वजह से ये ब्लू सिटी के रूप में प्रसिद्ध हो गया है। यह भी माना जाता है कि नील रंग कीट भगाने का काम करता है।

उदयपुर, व्हाइट सिटी:-

उदयपुर सफेद इमारतों से घिरा हुआ है, यहां आपको झीलें और खूबसूरत संगमरमर की वास्तुकला वाली इमारतें देखने को मिलती हैं। इसके अलावा, शहर कई कारणों से ‘पूर्व के वेनिस’ और ‘झीलों के शहर’ के रूप में भी प्रसिद्ध है। यहां के महल बेहद लुभावने लगते हैं और हर साल पर्यटकों और यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *